No Upload Studio
HI

इमेज कंप्रेस करें

किसी फ़ॉर्म में सिर्फ़ 500 KB से छोटी तस्वीरें चलती हैं? फ़ोटो एडिटर को साइज़ बताएँ, और वह तस्वीर को उसमें फ़िट कर देता है। सब कुछ आपके ब्राउज़र में होता है, इसलिए आपकी फ़ोटो निजी रहती हैं।

इमेज कंप्रेस करें

इमेज कंप्रेस कैसे करें

  1. अपनी तस्वीर फ़ोटो एडिटर में खोलें। JPG, PNG और WebP चलते हैं।
  2. बाईं ओर के कंप्रेस टूल में कोई एक साइज़ (100 KB से 2 MB) दबाएँ, या फ़ाइल इससे छोटी करें में KB या MB में अपना साइज़ लिखें।
  3. ऊपर दाईं ओर सेव बटन दबाएँ (फ़ाइल टाइप के हिसाब से उस पर JPG सेव करें, PNG सेव करें या WebP सेव करें लिखा होता है)। तस्वीर आपके डाउनलोड में चली जाती है।

सवाल

किस फ़ॉर्मैट में फ़ाइल सबसे छोटी बनती है?

फ़ोटो के लिए WebP और JPG, PNG से काफ़ी छोटे होते हैं। PNG में क्वालिटी सेटिंग भी नहीं होती, इसलिए साइज़ चुनने पर PNG, JPG के रूप में सेव होता है (बटन पर JPG सेव करें लिखा आता है)। बिना साइज़ सीमा वाले स्क्रीनशॉट और लोगो के लिए PNG रखें।

उस साइज़ पर मेरी तस्वीर अब भी धुंधली दिखती है। क्या करें?

पहले रीसाइज़ टूल में तस्वीर छोटी करें। कम पिक्सेल वाली तस्वीर को कम दबाना पड़ता है, इसलिए उसी फ़ाइल साइज़ पर वह ज़्यादा शार्प रहती है।

क्या मेरी तस्वीर अपलोड होती है?

नहीं। कुछ भी आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाता: तस्वीर वहीं कंप्रेस और सेव होती है।